Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रेल दुर्घटना में एसटीएफ जवान की हुई मौत

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती 

सीवान/दारौंदा रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एसटीएफ जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 4 मार्च 2026 की रात करीब 8:15 बजे की बताई जा रही है।

ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल संजय कुमार तिवारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 11059 को प्लेटफॉर्म संख्या 3 से पास कराने के दौरान एक व्यक्ति ने सूचना दी कि ओवरब्रिज के समीप एक व्यक्ति चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में अचानक गिर गया है और गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल संजय कुमार तिवारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे, जहां एक व्यक्ति ट्रैक और प्लेटफॉर्म के बीच गंभीर अवस्था में पड़ा मिला। उसके दोनों पैरों में गंभीर चोट लगी थी।

घायल को तत्काल स्टेशन प्रबंधक (एसएम) डीडीए से स्ट्रेचर लेकर प्वाइंट्समैन धीरेंद्र कुमार के सहयोग से टेंपो द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दारौंदा पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने का समय करीब 8:50 बजे बताया गया है। घायल के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जबकि कोई यात्रा टिकट नहीं मिला। उसी मोबाइल के माध्यम से उसके परिजनों को घटना की सूचना दी गई।
सूचना पर आरपीएफ एएसआई ग्यास सरवर भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दारौंदा पहुंचे। कुछ देर बाद घायल के परिजन भी वहां पहुंच गए। घायल के पिता ने उसकी पहचान राजेश कुमार प्रसाद (40 वर्ष), पुत्र मदन प्रसाद, निवासी ग्राम मंदारौली, थाना एमएच नगर के रूप में की। परिजनों ने बताया कि राजेश कुमार प्रसाद बिहार पुलिस के एसटीएफ में बेगूसराय में पदस्थापित थे और पटना जा रहे थे।