Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रेल यात्री का छूटा हुआ बैग RPF ने सुरक्षित लौटाया

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 15028 के साधारण कोच से छूटे एक काले रंग के पिट्ठू बैग को आरपीएफ द्वारा सुरक्षित बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया गया।

सुरक्षा नियंत्रण कक्ष वाराणसी से मिली सूचना के आधार पर ऑन ड्यूटी कांस्टेबल जगतपाल यादव ने बैग को ट्रेन से उतारकर उसकी इन्वेंटरी तैयार की और पोस्ट पर सुरक्षित रखवाया। करीब 13:00 बजे कुमारी सिमरन सिंह, पुत्री राजेश सिंह, निवासी ग्राम निसनीय पैकोली, थाना खामपार, जिला देवरिया (उत्तर प्रदेश), उम्र 27 वर्ष, अपने सहयात्री अनमोल सिंह के साथ पोस्ट पर पहुंचीं और बैग पर अपना दावा प्रस्तुत किया।

आवश्यक दस्तावेजों की जांच और पूरी संतुष्टि के बाद उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह (रेल सुरक्षा बल, पोस्ट सिवान) द्वारा सुपुर्दगिनामा के माध्यम से बैग यात्री को सौंप दिया गया। बैग में ₹5000 नकद और उपयोग में आने वाले कपड़े रखे थे। यात्री ने बैग व सामान का कुल मूल्य लगभग ₹4000 बताया।

अपना सारा सामान सुरक्षित पाकर महिला यात्री बेहद प्रसन्न हुई और आरपीएफ की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।