लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान छपरा रेलखंड पर पचरुखी व दरौंदा रेलवे ट्रैक के मध्य वाले गांव में शनिवार को दरौंदा चौकी प्रभारी ग्यास सरवर साथ कांस्टेबल रामजी यादव तथा सीनियर सेक्शन इंजीनियर सीवान आदित्य सोनकर ने साथी स्टाफ के साथ संयुक्त रूप से उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रेलवे स्टेशन पचरुखी - दरौंदा के मध्य रेलवे ट्रैक के किनारे स्थित धनौती, मच्छौती, गोपालपुर, गम्हरिया तथा पचरुखी यार्ड स्थित गेट संख्या 86 बी पर लोगो को इकट्ठा कर रेलवे ट्रैक के किनारे अपने खेतों में आग न लगाने तथा ट्रैक के आसपास बीड़ी सिगरेट आदि पीकर ना फेंकने के बाबत लोगों को जागरूक किया गया.
उन्हें बताया गया कि रेल ट्रैक के किनारे जिसका भी खेत है पराली जलाने हेतु उसमें आग न लगाए, तेज हवा के कारण रेलवे ट्रैक के पास आग लग जाती है जिससे ट्रेनो का परिचालन बाधित हो जाती है. इससे कोई भी बड़ी घटना घट सकती है. उन्होंने कहा कि बीड़ी सिगरेट आदि पीकर उसका टुकड़ा ट्रैक के किनारे ना फेंके इससे भी आग लग जाती है. ऐसा करना नियम विरुद्ध है. ऐसा करते हुए पाए जाने पर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी.







