लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दरौंदा. छपरा सीवान रेल खंड पर दरौंदा जंक्शन एवं चैनवा स्टेशन के माध्यम लीला साह के पोखरा के समीप रेलवे फाटक 76 के पास किलोमीटर 367/03 से 11 के बीच आग लगने से 12565 बिहार संपर्क क्रांति 02 मिनट तक खड़ी रही.
जिससे 02 मिनट तक परिचालन बाधित था. बता दें कि मामला गुरुवार की दोपहर की है. रेलवे ट्रैक के समीप आग लगने की जानकारी चाभिमैन सुनील कुमार गुप्ता ने गेटमैन सत्येंद्र कुमार शर्मा को दी. जिन्होंने इसकी जानकारी जेई दरौंदा बब्लू कुमार को दी. जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी को जानकारी दी गई. जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंचती तब तक आग की लपटे तेज होने के कारण आग तेजी से फैलने लगा. इसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी घटना स्थल पर पहुंचकर आग बुझाकर आग पर काबू पाया. इस दौरान फायर ब्रिगेड के अजीत कुमार, प्रीति कुमारी, रमाशंकर सिंह, अनुज सिंह, पप्पू कुमार, रॉबिन कुमार सहित आरपीएफ की टीम मौजूद थे.







