Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रेलवे ट्रैक पार करने पर छह के खिलाफ कार्रवाई

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान । दरौंदा आरपीएफ चौकी दरौंदा की ओर से जन विश्वास अधिनियम 2026 के तहत गुरुवार को दरौंदा रेलवे स्टेशन परिसर और यार्ड में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलवे ट्रैक पार करने, अवैध रूप से प्लेटफॉर्म पर घूमने तथा शौच के उद्देश्य से यार्ड में ट्रैक पार करने वाले लोगों की जांच की गई।

इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए कुल छह व्यक्तियों को पकड़ा गया। सभी के खिलाफ जन विश्वास अधिनियम 2026 के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया। आरपीएफ ने बताया कि रेलवे परिसर और यार्ड में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

आरपीएफ चौकी दरौंदा ने स्टेशन के आसपास रहने वाले लोगों से अपील की है कि बिना अधिकार-पत्र के स्टेशन परिसर या रेलवे यार्ड में प्रवेश न करें और न ही शौच के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक पार करें। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ जन विश्वास अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।