Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रौनियार महिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ मनाएगा सावन महोत्सव

लोकल डेस्क, आकाश अस्थाना।

  • मेहंदी प्रतियोगिता सहित होंगे रंगारंग कार्यक्रम।

रक्सौल: श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति, रक्सौल के तत्वावधान में रौनियार महिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा आगामी 23 अगस्त 2026, रविवार को पोस्ट ऑफिस रोड स्थित श्री राम-जानकी मंदिर सह विवाह भवन परिसर में भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सावन की पावन बेला में आयोजित इस महोत्सव को लेकर समाज की मातृशक्तियों में खासा उत्साह है और आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

सावन एवं तीज महोत्सव के दौरान महिलाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता, गीत-संगीत, नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खेलकूद एवं विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार एवं सम्मान देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा समाज की प्रतिभाशाली मातृशक्तियों को विशेष रूप से सम्मानित भी किया जाएगा।

कमिटी ने निर्णय किया है कि सावन महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा को एक सशक्त मंच प्रदान करने के साथ-साथ आपसी सहभागिता, सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ाव और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। कार्यक्रम में केवल रौनियार समाज की मातृशक्तियां ही सहभागी होंगी।

महोत्सव को सफल बनाने के लिए महिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजकों ने रौनियार समाज की सभी मातृशक्तियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर सावन महोत्सव को यादगार बनाने की अपील की है।

कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 9523262455 एवं 7903064098 पर संपर्क किया जा सकता है।