लक्ष्य एकेडमी डे बोर्डिंग स्कूल के 4 विद्यार्थियों ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र में किया सफलता हासिल
लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/ महाराजगंज के सुप्रसिद्ध शैक्षिक संस्थान " लक्ष्य एकेडमी डे बोर्डिंग स्कूल के 6 में से 4 छात्रो ने " गुरुकुल कुरुक्षेत्र 2026 की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने अपने शहर व विद्यालय का नाम रौशन किया सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों में *शौर्य तिवारी(610708), वैभव कुo सिंह(710444), समांतक कुo यादव(710426), अमृत कुo सिंह(610753)* छात्र हैं।
विद्यालय के निदेशक संतोष कुमार सिंह ने इन प्रतिभाशाली उत्तीर्ण छात्रो को अपना शुभाशीष प्रदान करते हुए कहा कि इन बच्चों ने प्रारम्भ काल से ही अपनी शिक्षा को प्राथमिकता दिया है, यदि इंसान दृढसंकल्पित हो तो निश्चय ही वह सफलता प्राप्त कर सकता है, जिसका जीता-जागता उदाहरण ये बच्चे हैं। साथ ही उन अभिभावकों का भी शुक्रिया किया जिसने विद्यालय पर विश्वास कर अपने बच्चों का नामांकन कराया ।
विद्यालय के प्राचार्य सोनू कुमार सिंह ने अपने प्रशंसिक शब्दों से सभी उत्तीर्ण छात्रों को आशीर्वाद व सभी शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि ये उतीर्ण छात्रों की उतीर्णता ने उन सभी विद्यार्थियों को प्रेरित कर यह संदेश दिया है कि सपनो को साकार करने के लिए परिश्रम के साथ-साथ जुनून , जज्बा एवं सही मार्गदर्शक का होना बहुत जरूरी है साथ ही अभिभावकों से भी अपील कि हैं कि अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए ऐसे विद्यालय का चयन करें जहां पढ़ाई के साथ-साथ उनके सर्वांगिक विकास भी हो सके | इन बच्चों की इस सफलता से पूरे विद्यालय में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल है, प्रतिभाशाली उत्तीर्ण छात्रों को महाराजगंज एसडीएम अनिता सिन्हा व एसडीपीओ अमन कुमार ने सम्मानित कर बधाई दी।







