लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी महोदय द्वारा गठित CPDS टीम एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा महोदय के आदेशनुसार निरीक्षक ट्रेन स्कॉर्ट गोरखपुर , प्रभारी निरीक्षक सीवान के निर्देशन में CPDS टीम, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान के द्वारा गाड़ी संख्या 15204 लखनऊ बरौनी एक्सप्रेस के कोच संख्या S1 मे अपराधिक गतिविधि निगरानी के दौरान शौचालय के पास लावारिस हालत मे एक पिठू बैग मे रखे विदेशी शराब मिला जिसे मौके पर जप्त किया गया।
(1)18 पीस 8PM Special whisky विदेशी शराब प्रत्येक मात्रा 750ML कीमत Rs -470/- को कब्जा रे.सु.ब लिया गया जब्तशुदा सभी शराब की कुल मात्रा 13.500 लीटर और कुल कीमत 8460/- रुपए है जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु उत्पाद विभाग सीवान को सुपुर्द किया गया।उक्त के सम्बन्ध मे मुक़दमा अपराध संख्या
345/26 u/s 30(a) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम s/v अज्ञात के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया l उक्त मामले की जाँच सउनि श्री सत्येंद्र कुमार राय / उत्पाद विभाग सीवान द्वारा की जा रही है।रेलवे सुरक्षा बल SIPF संजय कुमार पाण्डेय /आरपीएफ़ पोस्ट/सीवान एएसआई शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय /CPDS Team
का. अरविन्द कुमार /CPDS Team
हे.का. धर्म प्रकाश मिश्रा /आरपीएफ़ पोस्ट सीवान
का. शिव अवतार प्रसाद /आरपीएफ़ पोस्ट सीवान मौजूद रहे।







