Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

लचित बोरफुकन की बायोपिक बना सकते हैं आदित्य धर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा। 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया है कि असम सरकार महान योद्धा लचित बोरफुकन के जीवन पर बनने वाली प्रस्तावित बायोपिक के निर्देशन के लिए फिल्म निर्माता-निर्देशक आदित्य धर से बातचीत कर रही है। हालांकि, इस परियोजना को लेकर अभी कोई आधिकारिक समझौता या अंतिम घोषणा नहीं की गई है।

मुख्यमंत्री ने एक फेसबुक लाइव सत्र के दौरान कहा कि उनकी आदित्य धर के साथ शुरुआती बातचीत सकारात्मक रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगस्त में निर्देशक से मुलाकात होगी, जिसमें फिल्म की रूपरेखा और अन्य पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सरमा ने यह भी कहा कि यदि किसी कारणवश आदित्य धर इस फिल्म का निर्देशन नहीं कर पाते हैं, तो सरकार किसी अन्य उपयुक्त निर्देशक से संपर्क करेगी।

मुख्यमंत्री के अनुसार, सरकार का उद्देश्य लचित बोरफुकन के जीवन और उनकी वीरता को बड़े पर्दे पर भव्य तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि उनकी ऐतिहासिक विरासत देश और दुनिया के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को बड़े स्तर पर तैयार करने की योजना है।

आदित्य धर की हालिया फिल्म 'धुरंधर' के बाद उनकी अगली परियोजना को लेकर चर्चा बनी हुई है। इसी बीच असम सरकार की ओर से उन्हें लचित बोरफुकन की बायोपिक के लिए प्रस्ताव दिया गया है। हालांकि, निर्देशक की ओर से अब तक इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या पुष्टि नहीं की गई है।

लचित बोरफुकन 17वीं शताब्दी में अहोम साम्राज्य के प्रसिद्ध सेनापति थे। उन्हें 1671 में हुए सराईघाट के युद्ध में मुगल सेना के खिलाफ ऐतिहासिक विजय के लिए जाना जाता है। असम में उन्हें वीरता, नेतृत्व और देशभक्ति के प्रतीक के रूप में सम्मान दिया जाता है। प्रस्तावित बायोपिक का उद्देश्य उनके जीवन और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।