Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

लठबंधन से नहीं होगा विकास, चिराग ने साधा निशाना

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

चिराग पासवान ने एनडीए की एकता और मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि गठबंधन ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहा है. महागठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वहां विरोधी प्रत्याशी आपस में ही भिड़ रहे हैं. उन्होंने चुनाव प्रचार को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की.

पटना के एक होटल में चिराग पासवान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. यह बैठक बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए की चुनावी रणनीति को मजबूत करने के उद्देश्य से हुई. चिराग ने कहा कि एनडीए की खासियत यह है कि सभी सहयोगी दल मिलजुलकर काम कर रहे हैं और गठबंधन एक ऐतिहासिक जीत की दिशा में अग्रसर है.

चिराग ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले एक वर्ष में 11 बार बिहार आ चुके हैं, जिससे प्रचार अभियान को मजबूती मिली है. मुलाकात के दौरान आगामी चुनाव प्रचार और रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई | केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "एनडीए ने अपने सभी 5 सहयोगियों का सम्मान किया है और बातचीत पूरी कर ली है. सभी 243 उम्मीदवारों के नाम स्पष्ट हैं. महागठबंधन जैसा कोई भ्रम नहीं है. हमने अपना अभियान तब शुरू कर दिया है जब महागठबंधन आपसी दावों में उलझा हुआ है."

“तेजस्वी यादव को लोग स्वीकार नहीं करेंगे”: चिराग

चिराग ने कहा कि महागठबंधन अपने ही प्रत्याशियों के खिलाफ उम्मीदवार उतार रहा है, जिससे वहां गड़बड़ी और भ्रम साफ नजर आता है. उन्होंने कहा, "कौन कहता है कि तेजस्वी यादव का नाम (सीएम उम्मीदवार के रूप में) तय है, जबकि गठबंधन भी यह नहीं कह रहा कि तेजस्वी पक्के हैं. लोग उन्हें स्वीकार नहीं करेंगे. जिस गठबंधन में इतने आंतरिक मतभेद हों, वह बिहार का विकास नहीं कर सकता."

महागठबंधन को बताया “लठबंधन”

चिराग ने महागठबंधन को “लठबंधन” बताते हुए कहा कि ऐसे गठबंधन को संभालना मुश्किल है और वे बिहार की भलाई के लिए कुछ नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि एनडीए में सीटों को लेकर कोई भ्रम नहीं है, सभी निर्णय समय पर लिए गए हैं. चिराग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की बड़ी जीत पर विश्वास जताया.

21 अक्टूबर से नीतीश कुमार करेंगे रैली

चिराग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों को खारिज किया और कहा कि मुख्यमंत्री पूरी तरह स्वस्थ हैं और सक्रिय रूप से चुनावी सभाएं कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार 21 अक्टूबर से प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे और अपनी पहली सभा मुजफ्फरपुर में कर सकते हैं.