Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

लंबित मामलों पर सख्ती: SP Swarn Prabhat ने मुफस्सिल थाने का किया अचानक निरीक्षण

मोतीहारी: पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने शनिवार को मुफस्सिल थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के कामकाज की समीक्षा की और लंबित पड़े गंभीर अपराधों के मामलों की प्रगति जानी।
हत्या, लूट, ड्रग्स और शराब से जुड़े मामलों की हुई गहन समीक्षा
एसपी ने विशेष रूप से हत्या, लूट/डकैती, एनडीपीएस (मादक द्रव्य और मनःप्रभावी पदार्थ), एससी/एसटी अत्याचार, मधनिषेध (शराबबंदी) और पुलिस पर हमला जैसे शीर्ष प्राथमिकता वाले कांडों की गहन समीक्षा की। उन्होंने इन मामलों की जांच कर रहे अनुसंधानकर्ताओं से विस्तृत जानकारी ली और उन्हें इन लंबित कांडों का जल्द से जल्द और प्रभावी ढंग से निष्पादन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में शदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितेश पांडेय ,और प्रभाग निरीक्षक (सर्किल इंस्पेक्टर) भी मौजूद रहे। एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मिलकर काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गंभीर अपराधों के मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी के इस निरीक्षण और समीक्षा बैठक से मुफस्सिल थाने के पुलिसकर्मियों में सक्रियता और जिम्मेदारी की भावना बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन से पीड़ितों को न्याय मिलने में भी मदद मिलेगी।