Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

लायंस क्लब वीरगंज द्वारा एक दिवसीय योग शिविर सम्पन्न

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

वीरगंज: लायंस क्लब ऑफ वीरगंज सेंट्रल सिटी के आयोजन में एक दिवसीय योग शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। विद्यार्थियों में योग के प्रति रुचि बढ़ाने तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (डी.जी.) लायन राम बिहारी पाण्डे ने गमले में पानी डालकर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली का आधार है। उन्होंने आधुनिक जीवनशैली के कारण बढ़ते तनाव, चिंता और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए नियमित योग अभ्यास की आवश्यकता पर जोर दिया।

लायंस क्लब ऑफ वीरगंज सेंट्रल सिटी की अध्यक्ष लायन सुशीला साह की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में उन्होंने विद्यालय स्तर पर योग संस्कृति के विकास की आवश्यकता बताई। अध्यक्ष साह ने कहा कि यदि विद्यार्थियों को बचपन से ही योग और ध्यान का अभ्यास कराया जाए तो उनके शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रमों को आगे भी निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

शिविर में योग गुरु लालबहादुर महतो कोइरी ने नवदीप एकेडमी के विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि योग शरीर को स्वस्थ, मन को शांत तथा एकाग्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि नियमित अभ्यास से पढ़ाई में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

कार्यक्रम में सहभागी विद्यार्थियों ने योग के विभिन्न अभ्यासों को सीखा तथा इसके महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। शिक्षकों ने भी ऐसे कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन एवं स्वास्थ्य संवर्धन के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

कार्यक्रम का संचालन क्लब की सचिव लायन कविता क्षेत्री ने किया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ यह योग शिविर सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।