Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

लायन्स क्लब इंटरनेशनल जोन 37 द्वारा वस्त्र वितरण

लोकल डेस्क, लालबाबू सिंह।

बीरगंज: लायन्स क्लब इंटरनेशनल जोन 37 ने वीरगंज कपड़ा बैंक को रविवार को कपड़ा सहयोग किया। लायन्स क्लब ऑफ वीरगंज पिंक सिटी की उपाध्यक्ष कुसुम बरनवाल के नेतृत्व में जोन चेयरपर्सन पिंकी साह, वीरगंज प्रभु की प्रेसिडेंट सरिता सिंह, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट ऑफिसर दिगम्बर गुप्ता, वीरगंज कुटुंब की डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट ऑफिसर संचिता प्याकुरेल, पिंक सिटी की सचिव ब्यूटी जैसवाल, कोषाध्यक्ष रूपशिला जैसवाल, वीरगंज प्रभु की सदस्य बिंदिया प्रधान और प्रतिमा झा सहित अन्य लोगों ने 4 बोरा 8 झोला कपड़े वीरगंज कपड़ा बैंक के कार्यालय पहुंचकर बैंक के अध्यक्ष लालबाबू सिंह को हस्तांतरित किए। इस अवसर पर वीरगंज कपड़ा बैंक के सलाहकार श्रवण बहादुर रायमाझी और कार्यालय सहयोगी मिथलेश श्रीवास्तव आदि की सहभागिता रही।

इस अवसर पर पिंक सिटी की कुसुम बरनवाल ने कहा कि लायन्स क्लब "हम सेवा करते हैं" की भावना के साथ विभिन्न समय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर गरीब-दुखी और असहाय लोगों की सेवा-सहायता करता आ रहा है। आज हमने बैंक के माध्यम से कपड़ा सहयोग किया है और यह सेवा-सहयोग आगे भी जारी रहेगा।

जोन चेयरपर्सन पिंकी साह ने कहा कि वीरगंज कपड़ा बैंक पिछले कुछ वर्षों से गरीब-दुखी के साथ-साथ आगलगी और बाढ़ पीड़ितों के घर-द्वार तक जाकर निःस्वार्थ सेवा कर रहा है। हम सभी उनके इस कार्य से खुश हैं और उनके साथ हाथ बटाने के लिए कुछ कपड़े लेकर आए हैं। साथ ही आगे भी लायन्स क्लब का साथ और सहयोग बना रहेगा, यह प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष लालबाबू सिंह ने कहा कि "कोई भी नंगा न रहे" इस मूलमंत्र को आत्मसात कर, आपके पास ज्यादा है तो हमें देकर जाइए और आपके पास नहीं है या आवश्यकता है तो हमसे निःशुल्क लेकर जाइए। नया न हो तो भी साफ-सुथरा और सर्दी में गर्म कपड़ा सभी पहनें। इसी उद्देश्य से पिछले 6 वर्षों से वीरगंज-8 में कार्यालय स्थापित कर पर्सा और बारा के कुछ स्थानों पर सेवा प्रदान कर रहे हैं। लायन्स क्लब देश-समाज के हित के लिए सेवा-सहयोग, सशक्तीकरण के साथ-साथ समाज के गरीब-दुखी असहायों के लिए विभिन्न सेवामूलक कार्य करता आ रहा है और आज फिर यहां आकर बैंक के माध्यम से कपड़ा सहयोग किया है। इसके लिए मैं सभी का स्वागत एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं।