Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

लालू यादव की जब्त संपत्तियों पर खुलेंगे सरकारी स्कूल :सम्राट चौधरी

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

पटना: बिहार के डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जब्त की गई संपत्तियों का उपयोग अब जनहित में किया जाएगा। सरकार इन परिसंपत्तियों पर सरकारी स्कूल खोलने की योजना बना रही है, ताकि गरीब और जरूरतमंद बच्चों को सीधा लाभ मिल सके।

एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में बातचीत के दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले से जुड़े मामलों में दोषी ठहराए जा चुके हैं और जांच एजेंसियां उनकी कई संपत्तियों को अटैच कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इन मामलों में करीब 950 करोड़ रुपये से जुड़े प्रकरण शामिल हैं।

गृह मंत्री के अनुसार, पटना चिड़ियाघर के पास स्थित एक इमारत पिछले लगभग 20 वर्षों से बंद पड़ी है और उस पर ताला लगा हुआ है। यह इमारत भी अटैच की गई संपत्तियों में शामिल है। उन्होंने कहा कि ऐसी संपत्तियों को लंबे समय तक बंद रखना उचित नहीं है।

सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि जनता के टैक्स और घोटाले के पैसों से बनी संपत्तियों का समाज के हित में इस्तेमाल होना चाहिए। सरकार इन भवनों की मरम्मत और रंगाई-पुताई कराकर वहां सरकारी स्कूल शुरू करेगी।

उन्होंने कहा कि इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा और बेकार पड़ी संपत्तियां भी उपयोग में आ सकेंगी।