Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

लेखक मृत्युंजय शर्मा को साधु यादव की धमकी: जंगलराज का काला सच उजागर करने पर सजा

स्टेट डेस्क, श्रेयांश पराशर |

‘जंगलराज’ के दौर की काली सच्चाइयों को सामने लाना अब लेखक मृत्युंजय शर्मा के लिए भारी पड़ गया है। लालू यादव के साले साधु यादव ने उनकी किताब और पॉडकास्ट के ज़रिए लगाए गए आरोपों पर 5 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा है। लेकिन मृत्युंजय पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।
बिहार में ‘जंगलराज’ शब्द आज भी एक कड़वी याद की तरह गूंजता है। लेखक और बीजेपी नेता मृत्युंजय शर्मा ने अपनी किताब Broken Promises और एक पॉडकास्ट में इसी दौर की परतें खोलने की कोशिश की। लेकिन इस सच्चाई को उजागर करना अब उनके लिए चुनौती बनता जा रहा है।

मृत्युंजय शर्मा को लालू प्रसाद यादव के साले और पूर्व विधायक साधु यादव ने 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। आरोप है कि शर्मा ने अपनी किताब और मीडिया बातचीत में साधु यादव को लेकर आपत्तिजनक और अपमानजनक बातें कहीं हैं। इनमें तीन प्रमुख घटनाओं का जिक्र है:

1. शिल्पी-गौतम डबल मर्डर केस (1999): बिहार के चर्चित इस हत्याकांड में साधु यादव की कथित भूमिका पर सवाल उठाए गए।
2. जेएनयू छात्रों पर गोली चलाने का आदेश: दिल्ली में बिहार भवन के सामने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित आदेश का जिक्र।
3. रोहिणी आचार्य की शादी में लूट: लालू की बेटी की शादी के दौरान दुकानों से कथित लूटपाट के आरोप।

मृत्युंजय का कहना है, “मैंने गहन शोध के बाद ये किताब लिखी है। हर तथ्य के पीछे सबूत हैं। अगर सच बोलना अपराध है तो मैं हर सजा भुगतने को तैयार हूँ।” उन्होंने यह भी खुलासा किया कि साधु यादव पहले भी उन्हें फोन कर धमकाने की कोशिश कर चुके हैं।

इस विवाद ने बिहार की राजनीति में एक बार फिर ‘जंगलराज’ की बहस छेड़ दी है। जहां कुछ लोग इसे सच्चाई को दबाने की कोशिश बता रहे हैं, वहीं कई लोग मृत्युंजय के साहस को सलाम कर रहे हैं। अब देखना है कि यह कानूनी लड़ाई क्या मोड़ लेती है, लेकिन इतना तय है कि बिहार के अतीत के कई अनकहे अध्याय फिर चर्चा में हैं।