Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

लेदर हब बनता बिहार, यूरोप और रूस तक पहुँचे उत्पाद

स्टेट डेस्क, रानी कुमारी

पटना, बदलती औद्योगिक नीतियों, सुधरते बुनियादी ढांचे और निवेशकों के लिए तैयार हो रहे अनुकूल माहौल के दम पर बिहार का औद्योगिक नक्शा तेज़ी से नया रूप ले रहा है। 

राज्य में जहाँ एक ओर सीमेंट और सेमीकंडक्टर जैसे बड़े क्षेत्रों में हलचल बढ़ी है, वहीं दूसरी ओर लेदर और फुटवियर उद्योग भी अपनी मज़बूत और अलग पहचान कायम कर रहा है।  

​बिहार में निर्मित जूते और चमड़े से जुड़े अन्य उत्पाद अब केवल स्थानीय या घरेलू बाज़ार तक ही सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि विदेशों में भी अपनी धाक जमा रहे हैं। राज्य में बने फुटवियर और लेदर उत्पाद अब रूस, इटली, फ्रांस, स्पेन और यूनाइटेड किंगडम जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों तक पहुँच रहे हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि यहाँ के उत्पादों की गुणवत्ता वैश्विक मानकों पर खरी उतर रही है।  

​इस तेज़ औद्योगिक विस्तार के पीछे राज्य की कई आंतरिक ताकतें काम कर रही हैं। बिहार में बड़ी संख्या में उपलब्ध कुशल और अर्धकुशल श्रमशक्ति के साथ-साथ प्रतिस्पर्धी श्रम लागत निवेशकों को आकर्षित कर रही है।

इसके अतिरिक्त, उद्योगों के अनुकूल तैयार किया गया नीतिगत वातावरण और विशेष रूप से 'बिहार वस्त्र एवं चमड़ा नीति' इस सेक्टर को आगे बढ़ाने में निर्णायक भूमिका निभा रही है। जानकारों का मानना है कि नीतिगत सहयोग और बुनियादी सुविधाओं की यह रफ्तार बनी रही, तो आने वाले वर्षों में बिहार देश के अग्रणी लेदर विनिर्माण केंद्रों में शुमार हो जाएगा।