Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

लोकसभा में आशा भोंसले समेत चार हस्तियों को श्रद्धांजलि

नेशनल डेस्क,श्रेयांश पराशर l

नई दिल्ली। लोकसभा में गुरुवार को महान पार्श्व गायिका आशा भोंसले सहित तीन पूर्व सांसदों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। सदन ने दिवंगत आत्माओं की स्मृति में मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही शोक संदेश पढ़ा। उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद अब्बू हासिम खान चौधरी का 85 वर्ष की आयु में 8 अप्रैल को निधन हो गया। वे पश्चिम बंगाल के मालदा से चार बार लोकसभा सदस्य रहे थे और लंबे समय तक जनसेवा में सक्रिय रहे।

इसके अलावा, वरिष्ठ नेता मोहसीना किदवाई का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे केंद्र सरकार में मंत्री रह चुकी थीं और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं, हरि नारायण राजभर के निधन पर भी सदन ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने लोकसभा सदस्य के रूप में तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी अपनी सेवाएं दी थीं।

अध्यक्ष ने प्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले के निधन को भारतीय संगीत जगत की अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने बताया कि आशा भोंसले ने अनेक भारतीय और विदेशी भाषाओं में गीत गाकर वैश्विक पहचान बनाई थी। उन्हें पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार जैसे सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा गया था। उनका 12 अप्रैल को मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

सदन ने सभी दिवंगत हस्तियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।