Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

लोहे की रॉड से हमला कर बाइक लूट, युवक गंभीर रूप से घायल

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दरौंदा: दरौंदा थाना क्षेत्र के चिंतामनपुर गांव के समीप मंगलवार की शाम दो लुटेरों ने एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी बाइक लूट ली और फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी गांव निवासी मोहम्मद आरिफ हुसैन अपनी बहन को दरौंदा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव छोड़कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान चिंतामनपुर गांव के पास पहले से घात लगाए दो लुटेरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद लुटेरे उनकी मोटरसाइकिल लेकर लीला साह की पोखरा की ओर फरार हो गए। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दरौंदा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक इल्तेफाक अहमद ने उन्हें सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। लुटेरों की तलाश जारी है।