Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लॉन्च करेगा नया यूट्यूब चैनल ‘भोजपुरी माय रीमिक्स’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा |

भोजपुरी संगीत जगत की प्रमुख म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रीमिक्स संगीत को समर्पित एक नए यूट्यूब चैनल ‘भोजपुरी माय रीमिक्स’ लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोकप्रिय भोजपुरी गीतों को नए अंदाज और आधुनिक साउंड के साथ श्रोताओं तक पहुंचाया जाएगा। 

कंपनी का कहना है कि बदलते डिजिटल दौर में रीमिक्स संगीत की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए यह पहल की जा रही है। प्रस्तावित चैनल पर भोजपुरी संगीत प्रेमियों को सुपरहिट गीतों के रीमिक्स संस्करण और डीजे-फ्रेंडली ट्रैक उपलब्ध कराए जाएंगे। इस माध्यम से कंपनी अपनी लोकप्रिय संगीत लाइब्रेरी को नए रूप में प्रस्तुत करने की योजना बना रही है। 

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के प्रबंध निदेशक रत्नाकर कुमार ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी पारंपरिक धुनों के साथ आधुनिक बीट्स को भी पसंद करती है। इसी सोच के तहत कंपनी अपने लोकप्रिय गीतों को नए मिक्स और साउंड के साथ पेश करने जा रही है, ताकि श्रोताओं को एक नया संगीत अनुभव मिल सके।

उल्लेखनीय है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी संगीत उद्योग की अग्रणी कंपनियों में शामिल है। कंपनी का मुख्य यूट्यूब प्लेटफॉर्म करोड़ों सब्सक्राइबरों के साथ भोजपुरी संगीत के सबसे बड़े डिजिटल मंचों में गिना जाता है। 

कंपनी ने संगीत प्रेमियों से नए चैनल से जुड़ने की अपील की है और संकेत दिया है कि आने वाले समय में इस मंच पर कई नए रीमिक्स ट्रैक जारी किए जाएंगे।