Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

विकसित भारत के युग में युवा नेतृत्व जरूरी: PM मोदी

नेशनल डेस्क, श्रेयांश पराशर l

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित भाजपा संगठन पर्व समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 25 वर्ष भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कालखंड हैं और इसी अवधि में ‘विकसित भारत’ के निर्माण का लक्ष्य हासिल किया जाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह संकल्प केवल सपना नहीं, बल्कि तय लक्ष्य है, जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन ने औपचारिक रूप से पदभार संभाला। संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया के तहत उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि विकसित भारत के इस महत्वपूर्ण चरण में भाजपा का नेतृत्व एक ऐसे युवा नेता के हाथों में जा रहा है, जिसने अपनी आंखों के सामने देश को तेजी से बदलते देखा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ा गौरव किसी पद से नहीं, बल्कि भाजपा के एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में पहचान से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि बीते कई महीनों से पार्टी के छोटे स्तर से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक तरीके से और पार्टी के संविधान की भावना के अनुरूप संपन्न हुई है। इसी प्रक्रिया के सफल समापन के अवसर पर संगठन पर्व का आयोजन किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने नितिन नबीन को दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी और उन्हें गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि युवा नेतृत्व के साथ भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा।

वहीं, पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि नितिन नबीन मूल रूप से एक कर्मठ कार्यकर्ता हैं, जिनकी वैचारिक पृष्ठभूमि मजबूत है। उन्होंने कम उम्र में ही पांच बार विधायक के रूप में जनता का विश्वास जीता है और वर्तमान में भी विधायक हैं। नड्डा ने कहा कि नितिन नबीन जैसे युवा, ऊर्जावान और प्रतिभाशाली नेतृत्व के हाथों में राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी जाना पार्टी के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।