Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

विक्रम संवत् नववर्ष पर बीरगंज में सफाई और पौधरोपण

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

रक्सौल / बीरगंज: विक्रम संवत् नववर्ष 2083 के अवसर पर बीरगंज के पुराने बसपार्क क्षेत्र में सफाई, बेंच स्थापना तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। यह कार्यक्रम ग्रीनसिटी सामुदायिक प्रहरी आदर्शनगर और सिद्धार्थ दियालो होटल के संयुक्त आयोजन में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम ग्रीनसिटी के अध्यक्ष जय प्रकाश खेतान के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर सिद्धार्थ दियालो होटल के संचालक विशाल पटवारी, श्रीमती अर्पणा पटवारी, सामुदायिक प्रहरी के सदस्य एवं पदाधिकारी, स्थानीय निवासी तथा अन्य सरोकार वाले व्यक्तियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।कार्यक्रम के तहत पुराने बसपार्क क्षेत्र की सफाई कर वातावरण को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया गया। साथ ही आम नागरिकों को बैठने की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर बेंच स्थापित किए गए।

हरियाली को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण भी किया गया, ऐसा आयोजकों ने बताया। आयोजकों के अनुसार इस प्रकार के सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यक्रम शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों में सफाई और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने में सहायक होते हैं। नववर्ष की शुरुआत के साथ किया गया यह प्रयास एक सकारात्मक संदेश देने में सफल रहा।