Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

विजयोत्सव पर महानायक वीर कुंवर सिंह की शौर्य गाथा पर चर्चा

लोकल डेस्क, ऋषि राज।

रक्सौल: भारत विकास परिषद, शाखा रक्सौल के तत्वावधान में शहर के कोईरिया टोला स्थित शिवनारायण निवास में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह का 168वां विजयोत्सव श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके अद्वितीय शौर्य, साहस और राष्ट्रभक्ति पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम का संयोजन संस्कार संयोजक नीतेश कुमार सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन तथा वीर कुंवर सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में रजनीश प्रियदर्शी ने कहा कि वीर कुंवर सिंह न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश के गौरव थे। उन्होंने 80 वर्ष की आयु में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय दिया। उनका जीवन त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की अनुपम मिसाल है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

वहीं सचिव नरेश कुमार एवं संस्कार संयोजक नीतेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि वीर कुंवर सिंह का शौर्य और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके जीवन प्रसंगों को साझा करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस मौके पर वित्त सचिव सुनील कुमार, सुरेश धानोठिया, उमेश सिकारिया, अजय कुमार, विजय कुमार साह, विनोद कुमार ( नारियल गद्दी) दिनेश प्रसाद, जीतेन्द्र चौरसिया, प्रशांत कुमार एवं मनोज कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। इसकी जानकारी रक्सौल शाखा के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने दी है।