Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

विश्व अंगदान दिवस पर जांच शिविर व ब्लाइंड वॉक

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती।

सीवान। विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर रविवार को दधिची देहदान समिति, सिवान इकाई, सिवान ब्लड डोनर क्लब एवं रोटरी क्लब ऑफ सिवान संकल्प के संयुक्त तत्वावधान में गांधी मैदान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं ब्लाइंड वॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया तथा सैकड़ों लोगों की निःशुल्क शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांच की गई।

कार्यक्रम में दधिची देहदान समिति, सिवान के संरक्षक डॉ. संजय सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. श्वेता रानी तथा सुनील श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष नीलेश वर्मा नील ने कहा कि ब्लाइंड वॉक का उद्देश्य समाज को यह अनुभव कराना है कि दृष्टिबाधित व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में किन चुनौतियों का सामना करते हैं। उन्होंने लोगों से नेत्रदान एवं अंगदान का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि एक संकल्प किसी के जीवन में नई रोशनी और नया जीवन दे सकता है।

कार्यकारी सचिव कुमार प्रशांत एवं सचिव सतीश शर्मा ने अंगदान और नेत्रदान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं उपाध्यक्ष राकेश सहाय ने अंगदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस महादान से जुड़ने का आह्वान किया।

रोटरी क्लब ऑफ सिवान संकल्प के अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। चार्टर्ड सेक्रेटरी डॉ. पंकज कुमार ने स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं, जबकि रोटरी के पूर्व अध्यक्ष सुधीर पाठक एवं ललन जी ने स्वास्थ्य जांच कर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

स्वास्थ्य जांच शिविर के बाद गांधी मैदान से जे.पी. चौक तक प्रतिभागियों ने आंखों पर काली पट्टी बांधकर ब्लाइंड वॉक निकाली। इस दौरान अंगदान एवं नेत्रदान के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया, जिसे लोगों ने सराहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, पिंटू कुमार, सीमा तिवारी, प्रियंका भारती, रश्मि गिरी, राजीव रंजन, अक्षत नील, राजा कुमार तथा डेनियल ग्रुप के विदित कुमार सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अलावा सिवान पिंकाथॉन की महिलाओं, इनर व्हील क्लब तथा डेनियल क्लब के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों से जीते-जी रक्तदान तथा मृत्यु के बाद अंगदान एवं नेत्रदान का संकल्प लेने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि "अंगदान महादान" किसी जरूरतमंद को नया जीवन और नई रोशनी देने का सबसे बड़ा माध्यम है।