Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर वीरगंज में विविध कार्यक्रम

लोकल डेस्क, ऋषि राज।

विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री एवं पोशाक वितरण ।

रक्सौल / बीरगंज: विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर नेपाल रेडक्रॉस सोसाइटी पर्सा शाखा द्वारा गुरुवार को बीरगंज स्थित शाखा भवन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर दिवस मनाया गया। मानवता, सेवा एवं परोपकार के प्रतीक रेडक्रॉस के संस्थापक जाँ हेनरी डयुनाँ के योगदान को स्मरण करते हुए झंडोत्तोलन, दीप प्रज्वलन तथा उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।

नेपाल रेडक्रॉस सोसाइटी बीरगंज शाखा के सभापति बृज किशोर पटेल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्रीमती मधु राणा, कार्यकारिणी सदस्य दीनानाथ रौनियार, मुना खनाल, रेशमकोठी उप शाखा के अभिलाष गुप्ता, राजन श्रीवास्तव, लक्ष्मीनारायण राउत, बाबुनंद  चौरसिया, मिना क्षेत्री तथा कार्यालय प्रमुख बिरसमसेर कुर्मी  आदि की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में उपस्थित व्यक्तियों ने जाँ हेनरी डयुनाँ की तस्वीर पर फूलमाला एवं अबीर अर्पित करते हुए मानव सेवा में रेडक्रॉस द्वारा निभाई जा रही भूमिका और योगदान पर चर्चा की। साथ ही रेडक्रॉस के सिद्धांतों के अनुरूप मानवता की सेवा में निरन्तर समर्पित रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

इसी अवसर पर पर्सा जिले स्थित ररेडक्रॉस प्रावि विद्यालय लक्ष्मीपुर में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरण किए जाने की जानकारी दी गई। विद्यालय के विद्यार्थियों को कॉपी, पेन, पेंसिल, लेजर, कटर सहित विभिन्न स्टेशनरी सामग्री के साथ पैंट एवं शर्ट भी प्रदान किए जाएंगे, ऐसा नेपाल रेडक्रॉस पर्सा शाखा ने बताया। रेडक्रॉस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम से सामाजिक सेवा, शिक्षा तथा मानवता की भावना को और मजबूती मिलने का विश्वास व्यक्त किया गया।