Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

वीरगंज: 2 दिवसीय पर्सा शतरंज चैंपियनशिप शुरू, 100 खिलाड़ियों की भागीदारी

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

वीरगंज: यूथलिंक वीरगंज के आयोजन तथा पर्सा जिला बुद्धिचाल संघ के सहयोग से दो दिवसीय पर्सा शतरंज चैंपियनशिप का शुभारंभ शनिवार से वीरगंज स्थित बीपीसी कॉलेज के सभागार में हुआ। प्रतियोगिता में जिले भर से लगभग 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया है।

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में पर्सा जिला बुद्धिचाल संघ के अध्यक्ष शुल्भ केसी मुख्य अतिथि तथा यूथलिंक वीरगंज के अध्यक्ष अभिषेक सर्राफ अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

उद्घाटन समारोह में प्याब्सन पर्सा के अध्यक्ष सरोज प्रसाद चौधरी, पत्रकार अभिलाष गुप्ता, संतोष कुशवाहा, यूथलिंक वीरगंज के उपाध्यक्ष रोशन कुमार सोनार, बीपीसी कॉलेज के निदेशक डॉ. अर्बिंद श्रेष्ठ, बासु कर्ण सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के टूर्नामेंट डायरेक्टर सौगात गिरी तथा मुख्य निर्णायक (चीफ आर्बिटर) मिशन बास्कोटा हैं। प्रतियोगिता स्विस लीग प्रणाली के तहत कुल सात राउंड में आयोजित की जाएगी। पहले दिन चार राउंड तथा दूसरे दिन तीन राउंड खेले जाएंगे, जिसके बाद प्रतियोगिता का समापन होगा।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य पर्सा जिले में शतरंज खेल को बढ़ावा देना, नई प्रतिभाओं की पहचान करना तथा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी प्रांतीय एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में वक्ताओं ने कहा कि शतरंज विद्यार्थियों और युवाओं में तार्किक सोच, निर्णय लेने की क्षमता, धैर्य तथा एकाग्रता का विकास करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ जिले में खेल संस्कृति के विकास और शतरंज के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।