लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान /दारौंदा प्रखंड के स्थानीय बाजार पर पिछले करीब दो वर्षों से इधर उधर रह कर अपना जीवन यापन कर रहे एक वृद्ध को प्रशासनिक पहल पर वृद्धाश्रम भेज दिया गया. इसको लेकर दरौंदा थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने पहल करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की.
जानकारी के अनुसार, गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के सुखदेव सिंह के लड़के गब्बर सिंह स्थानीय बाजार दरौंदा में इधर उधर घूमते रहते थे. जिससे सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी. इसको देखते हुए अपर थाना अध्यक्ष मोहन कुमार निराला, चौकीदार चंद्रिका मांझी एवं चिकित्सक टीम की मौजूदगी में वृद्ध गब्बर सिंह को सुरक्षित रूप से बेतिया स्थित ओल्ड एज होम भेजा दिया गया, जहां उसके रहने की व्यवस्था की जाएगी.







