Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

वेनेजुएला भूकंप: मलबे में 4 दिन फंसे पिता और बेटे को जिंदा बचाया गया

विदेश डेस्क, मुस्कान कुमारी।

वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद एक ढही हुई इमारत के मलबे में फंसे एक पिता और उनके बेटे को चार दिन बाद जिंदा बचा लिया गया है। यह बचाव अभियान रविवार को La Guaira में चलाया गया, जो बुधवार को आए भूकंपों से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में से एक है। रेस्क्यू टीमों ने करीब 12 घंटे लंबा ऑपरेशन चलाकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। 

अधिकारियों के अनुसार, भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,450 से ज्यादा हो गई है, जबकि हजारों लोग घायल हैं और बड़ी संख्या में लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीमों ने बताया कि दोनों को निकालने से पहले उन्हें IV ड्रिप दी गई और आसपास के मलबे में भी अन्य लोगों की तलाश जारी रखी गई। विशेषज्ञ कैमरों की मदद से उनकी लोकेशन पता की गई और फिर धीरे-धीरे मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला गया।

फ्रेंच सिविल सिक्योरिटी के एक अधिकारी ने बताया कि चार दिन मलबे में फंसे रहने के कारण दोनों बेहद कमजोर थे, इसलिए बचाव के दौरान उन्हें लगातार पानी और दवाइयां दी जा रही थीं। इस ऑपरेशन में फ्रांस और अमेरिका की संयुक्त रेस्क्यू टीमें शामिल थीं। इसी टीम ने इससे पहले एक मां और उसके 9 महीने के बच्चे को भी सुरक्षित बाहर निकाला था।
अधिकारियों के अनुसार, अब भी 2,600 से ज्यादा रेस्क्यू वर्कर्स और लगभग 140 सर्च डॉग्स राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। हालांकि लगातार आफ्टरशॉक्स के कारण स्थिति अभी भी जोखिम भरी बनी हुई है।