Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

वैशाली एक्सप्रेस से 25.56 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान : सीवान रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ट्रेन स्कॉर्ट कंपनी गोरखपुर पूर्व एवं सीपीडीएस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वैशाली एक्सप्रेस से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सीवान सुभाष चंद्र यादव के पर्यवेक्षण में की गई।

जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 15566 नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस में अपराध नियंत्रण एवं निगरानी अभियान के दौरान कोच बी-1 से दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पीठ पर लदे बैग से विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद हुई।

बरामद शराब में 59 बोतल आफ्टर डार्क ब्लू रेयर ग्रेन व्हिस्की (180 एमएल), 40 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड प्रीमियम व्हिस्की (180 एमएल), 20 बोतल स्मिरनॉफ मिंटी जामुन व्हिस्की (180 एमएल), 15 बोतल सिग्नेचर प्रीमियम व्हिस्की (180 एमएल) तथा 8 बोतल रॉकफोर्ड प्रीमियम व्हिस्की (180 एमएल) शामिल हैं। जब्त शराब की कुल मात्रा 25.560 लीटर तथा अनुमानित कीमत 30,200 रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान आलोक कुमार (31 वर्ष) एवं मिठू कुमार (28 वर्ष) दोनों निवासी रामदास मंझौली वार्ड संख्या-05, थाना कोचहा, जिला मुजफ्फरपुर के रूप में हुई है।

इस मामले में उत्पाद विभाग सीवान द्वारा कांड संख्या 469/26 दर्ज करते हुए बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद (संशोधित) अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया।

इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल हरि नारायण त्रिपाठी, कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद, कांस्टेबल विजय कुमार यादव एवं कांस्टेबल बलवीर सिंह यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।