Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

वैशाली: चुनाव से पहले पुलिस की कार्रवाई, 46 आरोपी गिरफ्तार

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी

विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र वैशाली पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एनडीपीएस एक्ट, चोरी और हत्या के प्रयास जैसे मामलों के आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने 34 कुर्की वारंट निष्पादित किए और भारी मात्रा में शराब व मादक पदार्थ बरामद किए। वाहन चेकिंग के दौरान 62 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना भी वसूला गया। एसपी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा के निर्देश पर जिलेभर में चलाए गए इस विशेष अभियान में एनडीपीएस एक्ट, चोरी, हत्या के प्रयास, वारंटी और उत्पाद अधिनियम सहित अन्य मामलों में 46 आरोपित पकड़े गए। वहीं, विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों में पुलिस ने 34 कुर्की वारंट का भी निष्पादन किया।

एसपी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर हत्या के प्रयास में तीन, एनडीपीएस एक्ट में दो, चोरी में दो, वारंटी के 16 और उत्पाद अधिनियम के 23 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान 178.5 लीटर देसी शराब, 16.10 ग्राम हेरोइन, चार बाइक, मादक पदार्थ पैक करने वाले 950 छोटे डब्बे और दो ग्लास बरामद किए गए।

इसके साथ ही वाहन चेकिंग में पुलिस ने चालकों से 62 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला। एसपी ने बताया कि जिले के सभी थाना और ओपी क्षेत्रों में यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।