Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

‘वोट चोरी की बातों का कोई असर नहीं पड़ेगा, जनता खुद सब समझती है’ तेज प्रताप की टिप्पणी

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

राहुल गांधी द्वारा उठाए गए वोट चोरी के मुद्दे पर तेज प्रताप यादव ने अपनी ओर से नसीहत दी है. तेज प्रताप का कहना है कि चुनावी माहौल में ऐसी बातें कोई खास प्रभाव नहीं डालतीं और इनका कोई लाभ नहीं होने वाला है. उनका कहना है कि जनता अपने विवेक से ही वोट करेगी.

बिहार में दो दिन बाद दूसरे चरण का मतदान होना है. 11 नवंबर को वोटिंग होनी है. मतदान से पहले जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को वोट चोरी के सवाल पर टिप्पणी दी है. तेज प्रताप ने कहा कि राहुल गांधी का वोट चोरी वाला मुद्दा असरदार नहीं है. उनका कहना है कि मौजूदा चुनावी माहौल में इस तरह की बातें किसी तरह का फायदा नहीं पहुंचाएंगी. तेज प्रताप का यह बयान तब आया है जब कांग्रेस लगातार ईवीएम और वोटिंग प्रक्रिया पर सवाल उठाती रही है.

दूसरे चरण में मतदान

11 नवंबर को बिहार के 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग होगी. इन जिलों में कई अनुभवी और बड़े उम्मीदवार मैदान में रहेंगे, जिनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कई मंत्री भी शामिल हैं. मतदान से पहले प्रचार अभियान रविवार शाम तक चलेगा, जिसके बाद किसी भी प्रकार की सभा या रैली पर रोक लग जाएगी.

चुनावी तैयारी और लक्ष्य

इस चरण में 3.7 करोड़ मतदाता अपना वोट डालेंगे. चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं. 14 नवंबर को मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे.

चुनावी माहौल और विपक्ष की रणनीति

कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दल वोटिंग प्रक्रिया पर सवाल उठाते रहे हैं, लेकिन तेज प्रताप यादव इस मुद्दे के प्रभाव को कम मानते हैं. उनका कहना है कि जनता अपनी समझ और विवेक से वोट करेगी.

राहुल का आरोप
“मैं हार नहीं मानूंगा. मैं साफ़ कह रहा हूं कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार वोट चुरा रहे हैं. उनकी पूरी कोशिश जारी है”