स्टेट डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सिवान: शिक्षक नेता डॉ आनंद ने कहा की कभी सदन में गूंजने वाला हाफ डे का मुद्दा अब सिवान जिले में भी गूंजने लगा है। दरअसल, सरकारी स्कूलों में शनिवार को हाफ डे की व्यवस्था बहाल होगी या नहीं, इस पर प्रदेश के लाखों शिक्षकों और करोड़ों छात्रों की निगाहें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिकी हैं।
जिले के शिक्षक गुट में ये चर्चा है कि यदि विधान परिषद सदस्यों की मांग और विशेषज्ञों के सत्र के दौरान विधान परिषद सदस्यों ने की थी मांग राय और शिक्षक संघ के सुझावों पर मुख्यमंत्री की मुहर लगती है तो बिहार प्रदेश के शैक्षणिक समय सारणी एवं वातावरण में एक नई ऊर्जा देखने को मिल सकती है। चर्चा यह भी है कि मुख्यमंत्री अपने दिल्ली दौरे पर रवाना होने से पहले इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगा सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो यह शिक्षा विभाग के हालिया सख्त नियमों के बीच एक बड़ी राहत के रूप में देखा जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में हाफ डे के मुद्दे पर कई विधान पार्षद ,विधायक के नेतृत्व में बिहार विधान सभा में सरकार का ध्यानाकृष्ट किया गया है।







