लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दरौदा. थाना क्षेत्र के बगौरा से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब की बरामदगी की है. इस संबंध में पुअनि सुमन कुमारी ने अपने बयान में कहा है कि मैं गश्ति में थी.
तभी थानाअध्यक्ष विकास कुमार सिंह द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि बग़ौरा में घर के अंदर शराब छिपा कर रखा गया है. सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर जाकर छापेमारी की गई तो घर के दूसरे तल पर पलंग में छिपा कर विदेशी शराब रखी गई थी. तलाशी के बाद अलग अलग ब्रांड के 42 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. जिस मामले में बग़ौरा गांव निवासी संजीत जायसवाल उर्फ शेरा पर शराब रखने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है.







