लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
घायलों का इलाज करते डॉक्टर मुबारक अली
सीवान/दारौंदा छपरा सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर लीला साह के पोखरा के समीप शादी समारोह में शामिल होने जा रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार से आ रही बुलेट ने टक्कर मार दी.
जिसमें बुलेट सवार सहित अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर मुबारक अली ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायलों में कोडारीखुर्द गांव निवासी बिपिन सिंह, नितेश कुमार सिंह एवं अमरेश सिंह शामिल है. वही बुलेट सवार युवक को पुलिस पकड़ कर हिरासत में डाल दिया है.
घंटा के संबंध में बताया जा रहा है कि बुलेट सवार युवक पचरुखी से रसूलपुर थाना क्षेत्र के नवादा अपने मामा के घर जा रहा था. तब तक लीला साह के पोखरा के समीप अनियंत्रित होकर तीन लोगों को टक्कर मार दिया.







