Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

शादी से इनकार पर प्रेमिका के घर के सामने खुद को लगाई आग हुई मौत

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |

शादी से इनकार पर प्रेमिका के घर के सामने युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

ग्वालियर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहाँ एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर के बाहर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। यह घटना शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे हुई। युवक करीब 75% जल गया था और रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह जयारोग्य अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिकंदर कंपू के पास पटिया वाले बाबा मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय अजय कुशवाहा का अपने ही मोहल्ले की एक युवती से लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे को नौ वर्षों से जानते थे, लेकिन बीते दो साल से उनके संबंधों में खटास आ गई थी। अजय युवती से शादी करना चाहता था, जबकि युवती इसके लिए तैयार नहीं थी।

शादी से इनकार और तनाव के चलते अजय ने शुक्रवार रात को युवती के घर के सामने खुद को आग लगा ली। आग बुझाने तक वह बुरी तरह झुलस चुका था। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

माधौगंज थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा के अनुसार, युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और इसी कारण मानसिक तनाव में आकर युवक ने आत्मदाह कर लिया। यह भी बताया गया कि युवती ने अजय की हरकतों से परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

दोनों के परिवार इस रिश्ते से वाकिफ थे। पुलिस अब दोनों के कॉल डिटेल खंगाल रही है और मोहल्ले के लोगों से पूछताछ के आधार पर मामले की गहराई से जांच की जा रही है।