Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

शिक्षक के सेवानिवृत होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

दरौंदा : प्रखंड के मध्य विद्यालय हाथोपुर के प्रांगण में शिक्षक अशोक कुमार के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का आरम्भ स्कूली छात्राओं के स्वागत गान से हुआ.

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बीईओ सौरभ सुमन ने किया. वहीं मच का संचालन हरिचरण यादव ने किया. समारोह को सम्बोधित करते हुए बीईओ सौरभ सुमन ने कहा कि आपकी सेवानिवृत्ति एक युग के अंत का प्रतीक है, लेकिन एक शिक्षक और गुरु के रूप में आपकी विरासत जीवित रहेगी. शिक्षक राजू राय ने कहा कि शिक्षा विभाग के पदाधिकारी कभी सेवानिवृत नहीं होते हैं. शिक्षा के प्रति कार्य करने की रुचि जीवन के अंतिम समय तक विद्यमान रहता है.

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जिस दिन नौकरी मिलती है उसी दिन यह तय हो जाता है कि निर्धारित तिथि को आप सेवानिवृत हो जाएंगे लेकिन आप किस तरीके से काम करते हैं कितनी ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करते है यह आपके ऊपर निर्भर करता है. समारोह में अशोक कुमार को अंगवस्त्र, पुस्तक, बुके देकर विदाई दी गई. समारोह को मिथलेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राजू राय, अवधकिशोर प्रसाद, विजय कुमार साह, केशरीनंदन प्रसाद, अनूप कुमार, नित्यानंद चौबे, रवि कुमार सिंह, सोनू सिंह, गुड्डी कुमारी, पूजा कुमारी, अनीता कुमारी ने सम्बोधित किया.