Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

शिक्षक दिवस पर शांतिनिकेतन विद्यालय में शिक्षकों का सम्मान

लोकल डेस्क, आकाश अस्थाना।

रक्सौल। शिक्षक दिवस के अवसर पर शांतिनिकेतन आदर्श विद्यालय, लक्ष्मीपुर , रक्सौल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिव शक्ति प्रा. लिमिटेड कंपनी के निदेशक संजय कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। समारोह का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य साइमन रेक्स ने किया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के शैक्षणिक योगदान, गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थी शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन भी सीखते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य साइमन रेक्स, निदेशक अरविंद कुमार सिंह एवं अशोक कुमार सिंह ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में शिक्षक विक्टर डेका, कुंदन राज, मंदीप कुमार, प्रीति मैम, कंचन मैम एवं रामभरोश सर सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह को लेकर शिक्षकों में हर्ष का माहौल रहा। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ई जोन 41 के जोन चेयरपर्सन सह डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन एवं भारत विकास परिषद् , रक्सौल के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल सर्राफ ने भी विद्यालय के प्राचार्य साइमन रेक्स के साथ सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।उन्होंने अपने भेजे संदेश में कहा कि प्रथम गुरु माता-पिता के बाद जीवन में कोई सर्वोच्च स्थान है तो वो गुरु का होता है जो बच्चों के जीवन को संवारते हैं।