Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा और स्थायित्व की लड़ाई को मिली नई धार

लोकल डेस्क, रवि शंकर मिश्रा ।

  • डॉ. राहुल राज ने माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष से की विशेष मुलाकात

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं शिक्षाविद् डॉ. राहुल राज शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु लगातार सक्रिय और संघर्षरत हैं। इसी क्रम में उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह एवं मोतिहारी के जिलाध्यक्ष नवल किशोर सिंह से मिलकर शिक्षकों से जुड़े वर्षों से लंबित एवं गंभीर मुद्दों पर प्रमुखता के साथ विमर्श किया। इस दौरान सभी कोटि के शिक्षकों तथा प्रधानाध्यापकों को नियमित वेतन भुगतान,सम्मानजनक वेतन जो सातवां वेतनमान के अनुरूप हो लागू करने, प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को सभी कोटि के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पारदर्शी स्थानांतरण-पदस्थापन, महिला एवं दिव्यांग शिक्षकों को विशेष प्राथमिकता देने तथा विभिन्न प्रशासनिक, सेवा-संबंधी एवं स्थानांतरण से जुड़ी समस्याओं के साथ ही विद्यालयों के आधारभूत संरचना सुदृढ़ करने पर गंभीरता से चर्चा हुई। बैठक में विशेष रूप से डॉ राहुल राज ने कहा कि शिक्षकों को सम्मानजनक वेतन व्यवस्था उपलब्ध कराए बिना शैक्षणिक वातावरण बेहतर नहीं किया जा सकता।

शिक्षक आर्थिक चिंताओं और कठिनाइयों में रहकर अपना क्षमता का सर्वश्रेष्ठ नहीं दे सकते।राज्य सरकार  की प्राथमिकता में शिक्षा व्यवस्था होनी चाहिए। बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने के प्रति सरकार संवेदनशील है तो उसे प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों  को वेतन सहित सेवा शर्तें बेहतर करना होगा । महिला  शिक्षिकाओं को उनके गृह पंचायत अथवा नजदीकी पंचायतों में तथा पुरुष शिक्षकों को उनके निवास क्षेत्र के निकटवर्ती प्रखंडों में पदस्थापित करने  की घोषणा सरकार के द्वारा की गई है लेकिन जबतक सभी कोटि के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों को स्थानांतरित नहीं किया जाएगा तब तक सरकार की घोषणा जमीं पर नहीं उतर सकेगा । शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सरकार नई स्थानांतरण नीति के तहत जून माह के अंत तक बड़े पैमाने पर स्थानांतरण एवं पदस्थापन की प्रक्रिया पूरी करने की दिशा में कार्य कर रही है, जिससे हजारों शिक्षकों को शीघ्र राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य सरकार, शिक्षक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयासों से शिक्षकों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा तथा बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती प्राप्त होगी। इस अवसर पर डॉ. राहुल राज ने कहा कि शिक्षक केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के आधार स्तंभ हैं।

उनकी समस्याओं का समाधान किसी वर्ग विशेष का नहीं, बल्कि पूरे समाज और शिक्षा व्यवस्था के भविष्य का प्रश्न है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शिक्षकों को सम्मान, सुरक्षा, स्थायित्व और बेहतर कार्य का वातावरण दिलाने के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा और वे प्रत्येक स्तर पर शिक्षकों की आवाज़ को मजबूती से उठाते रहेंगे। BSTA के प्रमंडलीय अध्यक्ष श्यामाप्रसाद राव ने कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा एवं उनके अधिकारों की प्राप्ति के लिए डॉ. राहुल राज का यह सतत प्रयास से सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के शिक्षक समाज में आशा और विश्वास का नया संचार  हो रहा है।।