Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

शिवसेना चुनाव चिह्न विवाद: 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार |

शिवसेना चुनाव चिह्न विवाद पर 14 जुलाई को होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

नई दिल्ली, 02 जुलाई (वार्ता): सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना और शिवसेना (यूबीटी) के बीच ‘धनुष-बाण’ चुनाव चिह्न को लेकर जारी विवाद पर 14 जुलाई को सुनवाई करने का निर्णय लिया है। यह मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है। बुधवार को न्यायमूर्ति एम. एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ ने शिवसेना (यूबीटी) की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत की ओर से की गई तत्काल सुनवाई की मांग को स्वीकार किया।

कामत ने अदालत को बताया कि महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों की घोषणा जल्द ही हो सकती है, ऐसे में पार्टी कुछ अंतरिम निर्देश चाहती है, ठीक वैसे ही जैसे एनसीपी विवाद में दिए गए थे। उन्होंने कहा कि उस मामले में चुनाव आयोग ने चिह्न आवंटित कर दिया था।

उधर, एकनाथ शिंदे गुट की ओर से पेश अधिवक्ता ने कहा कि अब तक दो चुनाव हो चुके हैं और इसी तरह की याचिका पहले न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ में खारिज की जा चुकी है।

इस पर पीठ ने टिप्पणी की कि भले ही चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाए, मामला अभी उच्च न्यायालय के आदेश के अधीन है।

कामत ने स्पष्ट किया कि यह केवल चुनाव चिह्न का मामला है और दो साल से लंबित है। उन्होंने दलील दी कि यह जनता की पसंद का भी सवाल है।

इसके बाद अदालत ने मामले को 14 जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर लिया।

गौरतलब है कि 17 फरवरी 2023 को चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को मूल पार्टी के रूप में मान्यता दी थी और 'धनुष और तीर' चुनाव चिह्न उन्हें आवंटित किया था। यह आदेश जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए और संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत जारी किया गया था।