लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
गोपालगंज । उच्च न्यायालय पटना के वरिष्ठ अधिवक्ता वाई. वी. गिरि की पूजनीय माता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर गोपालगंज जिले में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी, सारण डीआईजी निलेश कुमार, भाजपा नेता संजय पांडेय, समाजसेवी जगदीश पुरी समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत पुण्यात्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने दिवंगत के व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान परिजनों को ढांढस बंधाते हुए सभी ने दुख की इस घड़ी में साथ रहने की बात कही।







