लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती।
सीवान। दारौंदा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह के सौजन्य से श्रद्धालुओं को लेकर एक बस मंगलवार को बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुई। इस दौरान दारौंदा भाजपा मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष बबलू सिंह, हसनपुरा मंडल अध्यक्ष उमेश साह तथा विधायक के अनुमंडल प्रतिनिधि सह मुखिया रामकृष्ण सिंह उर्फ काका मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए बस को रवाना किया। श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ के दर्शन व पूजा-अर्चना की कामना के साथ यात्रा शुरू की।






