Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

श्री गुरु भागवत घर, पकवलिया में सरस्वती पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

दारौंदा/पकवलिया: पकवलिया गाँव स्थित श्री गुरु भागवत घर में इस वर्ष भी सरस्वती पूजा बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में मनाई गई। यह आयोजन पाकश्रद्धेय गुरुदेव डॉ. चन्द्र भानु सतपथी जी की प्रेरणा से संपन्न हुआ, जिसमें गाँव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

इस अवसर पर विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। विद्यालय जाने वाले बच्चों के बीच कॉपी, कलम एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। भक्तों ने श्री गुरु भागवत का पठन, सामूहिक गायन और विचार-मंथन कर सभी के जीवन में विद्या, विवेक और सद्बुद्धि की कामना की।

उल्लेखनीय है कि 6 दिसंबर 2022 को श्रद्धेय गुरुदेव डॉ. चन्द्र भानु सतपथी जी द्वारा इस पावन स्थल का विधिवत उद्घाटन किया गया था। उस अवसर पर नीम वृक्ष का वृक्षारोपण भी किया गया था। उद्घाटन समारोह में सांसद मनोज तिवारी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने अपने भजन-गायन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया था। उस ऐतिहासिक अवसर पर लगभग 3000 से अधिक श्रद्धालु उपस्थित थे।

वर्तमान में श्री गुरु भागवत घर धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों का एक सशक्त केंद्र बनकर उभर रहा है। यहाँ रामनवमी, गुरु पूर्णिमा एवं स्थापना दिवस पर नियमित रूप से ‘श्री गुरु भागवत’ की पालकी शोभायात्रा निकाली जाती है। प्रतिदिन ग्रंथ-पाठ तथा प्रत्येक रविवार को सामूहिक गायन एवं विचार-चर्चा का आयोजन होता है।

यहाँ लगभग 50 बच्चे नियमित रूप से गतिविधियों में भाग लेते हैं। उन्हें संगीत-शिक्षा दी जा रही है तथा वे ‘श्री गुरु भागवत’ में निबद्ध माता-पिता स्तवक का गायन करते हैं। इसके साथ ही नियमित भंडारे, शाल-कंबल वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता जैसे सामाजिक कार्य भी निरंतर किए जाते हैं। महाशिवरात्रि, वसंत पंचमी और होली जैसे पर्व यहाँ अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाए जाते हैं।

‘श्री गुरु भागवत घर’ को केंद्र बनाकर ट्रस्ट द्वारा संचालित बहुआयामी सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के कारण आसपास के गाँवों में इसकी लोकप्रियता निरंतर बढ़ती जा रही है।