Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

श्री रामनवमी के पावन अवसर पर श्री गुरु भागवत घर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा पकवालिया श्री राम नवमी के पावन अवसर पर पकवलिया स्थित श्री गुरु भागवत घर में शुक्रवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे हवन के साथ हुई। इसके उपरांत प्रातः 10 बजे से रामायण एवं श्री गुरु भागवत पाठ हुआ। श्रद्धेय गुरुजी डॉ. चंद्रभानु सतपथी जी की प्रेरणा से दोपहर 3 बजे से श्री गुरु भागवत पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति भाव से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

डॉ. चंद्रभानु सतपथी जी एक प्रख्यात आध्यात्मिक विचारक, लेखक और समाजसेवी हैं। उनके द्वारा रचित श्री गुरु भागवत मूल रूप से उड़िया भाषा में लिखा गया एक अद्वितीय आध्यात्मिक ग्रंथ है, जो भारतीय संस्कृति की गौरवशाली गुरु परंपरा को समग्र रूप में प्रस्तुत करता है। यह ग्रंथ 9 खंडों में विस्तृत है और इसमें 40,000 से अधिक पंक्तियाँ शामिल हैं। इसके कई भागों का अंग्रेज़ी, हिंदी सहित 20 से भी अधिक भारतीय भाषाओं में अनुवाद भी किया जा चुका है। विशेष रूप से, इसके प्रथम ग्रंथ की प्रारंभिक प्रार्थना का भोजपुरी में भी अनुवाद हुआ है, जिसे प्रसिद्ध गायिका श्रीमती शारदा सिन्हा ने अपने मधुर स्वर में प्रस्तुत किया है।

पालकी यात्रा के पश्चात राम नवमी के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सायंकाल में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्री राम भजन एवं श्री गुरु भागवत प्रार्थना का पाठ और भजन-कीर्तन किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

उल्लेखनीय है कि श्रद्धेय गुरुजी के मार्गदर्शन में स्थापित एवं संचालित श्री गुरु भागवत घर क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है।