Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

संग्रामपुर में SP का जनता दरबार: रिश्वतखोर सब-इंस्पेक्टर निलंबित

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज। SP स्वर्ण प्रभात की सख्त चेतावनी।

पूर्वी चंपारण : संग्रामपुर थाना परिसर में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिले के कप्तान एसपी स्वर्ण प्रभात ने खुद कमान संभालते हुए 'जनता दरबार' लगाया। इस दौरान न केवल पुलिस की कार्यप्रणाली की पोल खुली, बल्कि भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ एसपी का रौद्र रूप भी देखने को मिला।

बड़ी कार्रवाई: रिश्वत मांगने के मामले में सब-इंस्पेक्टर दशरथ राय तत्काल प्रभाव से निलंबित।

जांच के घेरे में अफसर: सर्किल इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच शुरू, 24 घंटे में मांगी गई रिपोर्ट।

पुराने मामलों पर बिफरे एसपी: 2024-25 के लंबित मुकदमों को देख अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार।
 
भू-माफियाओं को चेतावनी: सरकारी पर्चा और दखल-कब्जे वाली जमीन हड़पने वालों पर होगी एफआईआर। जब 'साहब' ने फाइलों में पकड़ी गड़बड़ी
संग्रामपुर थाने में आयोजित इस जनता दरबार में अपनी फरियाद लेकर करीब 45 लोग पहुंचे थे। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जब एक-एक कर फाइलों की सूक्ष्मता से जांच शुरू की, तो पुलिसिया कामकाज की कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। सबसे ज्यादा मामले भूमि विवाद और पुराने लंबित मुकदमों से जुड़े थे।

रिश्वत का ऑडियो और तत्काल सस्पेंशन:

सुनवाई के दौरान भवानीपुर निहालु टोला के एक फरियादी ने सब-इंस्पेक्टर दशरथ राय पर पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए एक ऑडियो साक्ष्य पेश किया। एसपी ने प्राथमिक जांच में मामला सही पाते ही दशरथ राय को मंच से ही निलंबित कर दिया। एसपी ने स्पष्ट किया कि जांच में दोषी पाए जाने पर उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।

अधिकारियों की क्लास और अल्टीमेटम:

जनता दरबार में वर्ष 2024 और 2025 के कई मामले ऐसे मिले जिनकी जांच अब तक अधूरी थी। इस पर एसपी का पारा चढ़ गया और उन्होंने सर्किल इंस्पेक्टर सहित अन्य अनुसंधानकर्ताओं (IO) को खूब खरी-खोटी सुनाई। सर्किल इंस्पेक्टर पर लगे गंभीर आरोपों की जांच प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कुमार को सौंपते हुए एसपी ने मात्र 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट तलब की है।

भू-माफियाओं और जाम पर प्रहार

एसपी ने चिन्हित किया कि क्षेत्र में कुछ भू-माफिया गरीबों की पर्चा वाली जमीन और कब्जे वाली भूमि पर नजर गड़ाए हुए हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जाए। वहीं, सड़क पर ट्रकों के कारण लगने वाले जाम पर उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्किंग के लिए जमीन की तलाश जारी है और जल्द ही सड़क को जाम मुक्त किया जाएगा।

पुलिस-प्रशासन का समन्वय:
भूमि विवादों के समाधान के लिए एसपी ने जनता को प्रेरित किया कि वे प्रत्येक शनिवार को अंचल कार्यालय में लगने वाले जनता दरबार में सीओ और थानाध्यक्ष के समक्ष अपनी बात रखें। उन्होंने कहा कि अधिकांश मामले वहीं सुलझ जाते हैं, जबकि कानूनी पेच वाले मामले न्यायालय के अधीन होते हैं।
इस अवसर पर एसडीपीओ रवि कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर पूर्ण काम सामर्थ्य, अरेराज थानाध्यक्ष प्रत्यषा कुमारी और मलाही थानाध्यक्ष सुमन कुमारी सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।