Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

संघ के शिक्षक प्रमोद सिंह की हृदय गति रुकने से मौत, शोक सभा

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती।

फोटो- प्रमोद सिंह की फाइल फोटो एवं शोक सभा में शामिल शिक्षक एवं कर्मी

सीवान/दरौदा. परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ दरौंदा के प्रखंड अध्यक्ष सह उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमसापुर के शारीरिक शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह का मंगलवार रात करीब 8:30 बजे हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया. उनके असामयिक निधन से पूरे शिक्षक समाज में शोक की लहर दौड़ गई. बताया जाता है कि प्रमोद कुमार सिंह मूल रूप से भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव के निवासी थे.

वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस दुखद घटना पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सौरभ सुमन, प्रमुख गुडिया सिंह, उमेश कुमार सिंह, शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, कमलेश कुमार सिंह, हेमंती देवी, समसुदीन अहमद, सुमीत कुमार सिंह, रामाकांत सिंह, रविंद्र कुमार, हरिचरण यादव, कयामुदीन अंसारी, मिथिलेश कुमार, भागमुनी कुमारी, डेजी कुमारी   अजय भारती, अनिल कुमार सिंह, धीरेन्द्र कुमार सिंह, कमलेश्वर प्रसाद,लेखापाल संजय गुप्ता, उमेश कुमार सिंह सहित कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है.
इधर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमसापुर एवं बीआरसी में छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा शोक सभा आयोजित की गई. इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

शिक्षकों ने बताया कि प्रमोद कुमार सिंह एक कर्मठ, मिलनसार एवं समर्पित शिक्षक थे. शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में वे हमेशा शिक्षकों को साथ लेकर चलने और उनकी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते थे. उनकी पठन-पाठन की शैली बच्चों के बीच बेहद लोकप्रिय थी और वे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत थे. उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है.