लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
आर्केस्ट्रा समूह से नाबालिक लड़कियों को छुड़वाया गया ।
सिवान के जिले के सदर ब्लॉक के महुआरी में स्थित विभिन्न आर्केस्ट्रा ग्रुप में मानव तस्करी विरोधी इकाई अमरजीत दास तथा महिला थाना प्रभारी सोनी कुमारी तथा स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान सिवान एवं जिला बाल संरक्षण इकाई सिवान के नेतृत्व में ऑपरेशन नया सवेरा 2.0 के तहत छापेमारी किया गया तथा छापेमारी के दौरान आर्केस्ट्रा समूह से नाबालिक लड़कियों को छुड़ाया गया साथ ही आर्केस्ट्रा नियोजक के ऊपर कार्रवाई की गई.
वही इस अभियान में स्वीटी कुमारी सिंह, भोला श्रीवास्तव, जिला बाल संरक्षण इकाई के सोशल वर्कर शैलेश कुमार एवं धीरज कुमार सिंह तथा विभिन्न थानों के पुलिस बल शामिल थी.







