Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सड़क दुर्घटना में घायल टुनटुन सिंह की इलाज के दौरान हुई मौत

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/ दारौंदा बाजार पर 9  मार्च 2026 को हुई सडक दुर्घटना में घायल वृद्ध की मौत बुधबार को पटना में इलाज के दौरान हो गई,  मृतक का शव गांव पहुंचते ही  स्वजनो का रो रोकर बुरा हाल हो गया, गांव में मातमी सन्नाटा छा गया,  मृतक कोडारी खुर्द निवासी सह सीआरपीएफ से सेवानिवृत  बृजबिहारी सिंह उर्फ टुनटुन सिंह गांव में रह रहे थे, 9 मार्च को बृजबिहारी सिंह दारौंदा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में पैसे की निकासी के लिए आए थे। बैंक के सामने सड़क पार करने के दौरान एक अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें धक्का मार दिया।

टक्कर इतनी तेज थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए घायल वृद्ध को उठाकर दारौंदा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सको ने  प्राथमिक उपचार किया गया। सिवान से भी चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। जहा इलाज चल रहा था, बुधवार की सुबह आखिरकार दम तोड़ दिया