लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदाः प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अंचल कार्यालय में सोमवार को ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत अंचल अधिकारी रविंद्र राम ने आमजनों से सम्मानपूर्वक संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान अंचल क्षेत्र से पहुंचे कई लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें भूमि पैमाइश, दाखिल-खारिज, भूमि विवाद तथा पुराने जमाबंदी से संबंधित मामले प्रमुख रूप से शामिल रहे। अंचल अधिकारी ने बारी-बबारी से सभी आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित कर्मियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान अंचल डीईओ ब्रजेश राज एवं फरियादी पहुंचे।







