Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

समर्थन व विरोध केवल विचारों का हो : बिमल सर्राफ

लोकल डेस्क, ऋषि राज।

रक्सौल: जो लोग प्रसन्न मन से आगे बढ़ते हैं, उन्हें हमेशा सफलता मिलती है।नदी पीछे मुड़कर नहीं देखती है पर हर बूंद याद रखती है कि ठोकर कहां कहां खाई है। उक्त विचार लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी सह सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारत विकास परिषद् , रक्सौल के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल सर्राफ ने प्रेस से साझा किया।

प्रगति का भी यही मंत्र है जिस व्यक्ति में आत्म-स्पष्टता होती है,वह कभी भी व्यर्थ के वाद-विवाद में नहीं उलझते। जीवन में जो बात खाली पेट और खाली जेब सिखाती है,वह कोई विश्वविद्यालय या शिक्षक भी नहीं सिखा सकता, उस सीख को पेट भरने व जेब भरने पर भूलना नहीं चाहिए। समर्थन और विरोध केवल विचारों का होना चाहिए,किसी व्यक्ति का नहीं क्योंकि अच्छा व्यक्ति भी गलत विचार रख सकता है और किसी बुरे व्यक्ति का भी कोई विचार सही हो सकता है। सिर्फ एक गलती की देर है , लोग भूल जाएंगे कि आप पहले कितने अच्छे थे। जिंदगी में जो कुछ भी होता है,अच्छे के लिए ही होता है,बुरा वक़्त इसलिए आता है ताकि हम अच्छे वक़्त की कीमत जान सकें और लोग इसलिए बदल जाते हैं ताकि हम उनके असली चेहरे पहचान सकें,कि वो क्या थे और हम उन्हें क्या समझ रहे थे।

माफी मांग लेने से दूसरों के मन से निंदा नफरत क्रोध ओर दुर्भावना समाप्त हो जाती है,ओर जो माफ करता है वो सबसे बड़ा महान कहलाता है। कभी-कभी जीवन के सबसे बेहतरीन पल वो होते हैं, जिनकी हमने योजना नहीं बनाई होती। आज के हर एक पल को भरपूर जिएं क्योंकि तारीखों में धीरे-धीरे जीवन के पल व्यतीत हो रहे हैं। हम आज हैं लेकिन हर क्षण अतीत हो रहे हैं। नए उत्साह और प्रेम के साथ जीवन के दुखों को जला दें और खुशियों की लहरें उत्तेजित करें बुराई का अंत हो,सत्य की जीत हो।