Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

समांथा ने राज निदिमोरू संग की गुप्त शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क, वेरॉनिका राय |

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस समांथा रूथ प्रभु एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनकी दूसरी शादी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, समांथा ने द फैमिली मैन वेब सीरीज के निर्देशक राज निदिमोरू के साथ सीक्रेट तरीके से शादी कर ली है। हालांकि दोनों की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन शादी की खबरें लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।

ईशा योगा सेंटर में हुई इंटीमेट शादी

HT सिटी की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि समांथा और राज ने सोमवार सुबह शादी रचाई। यह इंटीमेट वेडिंग ईशा योगा सेंटर स्थित लिंग भैरवी मंदिर में हुई। इस समारोह में सिर्फ 30 मेहमान शामिल हुए थे।
शादी को बेहद निजी रखा गया, ताकि मीडिया की नजरों से दूर सब कुछ शांत माहौल में संपन्न हो सके।

लाल साड़ी में दिखीं दुल्हन समांथा

शादी में समांथा ने लाल रंग की ट्रेडिशनल साड़ी पहनी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और पारंपरिक लुक में नजर आईं। कहा जा रहा है कि शादी की सारी रस्में साउथ इंडियन परंपराओं के अनुसार संपन्न हुईं। समांथा की शादी की खबरें रविवार रात से ही सोशल मीडिया पर फैलने लगी थीं, जिसके बाद उनके वेडिंग लुक की चर्चाएं और बढ़ गईं।

राज की एक्स वाइफ की पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें

शादी की खबरों को हवा राज की एक्स वाइफ Sshyamali De की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दी। उन्होंने लिखा— “Desperate people do desperate things.” इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कयास तेज हो गए कि राज और समांथा ने सच में शादी कर ली है। बता दें कि राज और Sshyamali ने 2022 में तलाक लिया था।

दोनों की दूसरी शादी

समांथा और राज दोनों अपनी-अपनी पहली शादी से अलग हो चुके हैं।

  • समांथा की पहली शादी एक्टर नागा चैतन्य के साथ 2017 में हुई थी। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और 2021 में दोनों ने तलाक ले लिया।
  • तलाक के बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। नागा चैतन्य ने बाद में एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से दूसरी शादी की, जिसकी ग्रैंड सेरेमनी मीडिया में काफी चर्चा में रही।

'द फैमिली मैन 2' के दौरान बढ़ी नज़दीकियाँ?

शादी की खबरों के बीच यह भी कहा जा रहा है कि समांथा और राज की नजदीकियां वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ की शूटिंग के दौरान बढ़ीं। इस सीरीज में समांथा ने एक अहम भूमिका निभाई थी और राज निर्देशक होने के साथ-साथ प्रोजेक्ट के क्रिएटिव हेड भी थे।