Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

समाजसेवी बिरेंद्र ठाकुर के भाई के निधन पर शोक जताने पहुंचे विधायक व्यास सिंह

लोकल डेस्क ।

समर्थकों के साथ गांव पहुंचे, परिजनों को दी सांत्वना.....

दरौंदा। प्रखंड क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी समाजसेवी बिरेंद्र ठाकुर के भाई एवं भाजपा नेता स्व. राजकुमार ठाकुर के चाचा कन्हैया ठाकुर उर्फ भाई जी के निधन की खबर सुनते ही दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह अपने समर्थकों के साथ उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की।

बताया गया कि 02 जनवरी को कन्हैया ठाकुर की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनके भतीजे डॉ. तरुण ठाकुर उन्हें इलाज के लिए सीवान ले गए। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान 03 जनवरी को उनका निधन हो गया।

कन्हैया ठाकुर उर्फ भाई जी पूर्व शिक्षक वीरेंद्र ठाकुर के भाई थे। वे पूर्व सरपंच आशा देवी एवं अधिवक्ता निका गर्ग के ससुर भी थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। विधायक व्यास सिंह ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

भाजपा जिला महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा, जिला मंत्री उमाशंकर सिंह, मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, सुरेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, राजेश सिंह, ब्रजनंदन सिंह, नीलगगन गिरी, उपेंद्र गुप्ता, राजीव कुमार भारती, रविंद्र कुमार गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।